जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेंदूपत्ता से भरे एक आईसर ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक में भरा लाखों रुपए का तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। हालांकि चालक और कंडक्टर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बोड़ला के दैहान इलाके में यह हादसा उस समय हुआ, जब भोंदा कला से तेंदूपत्ता लेकर एक आईसर ट्रक बोड़ला गोदाम की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में वाहन आ गया। तार से टकराते ही तेज स्पार्किंग हुई और कुछ ही सेकंड में ट्रक में आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि चालक और कंडक्टर को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रक में भरा भारी मात्रा में तेंदूपत्ता धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग की भयावह स्थिति को देखकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को दी। सूचना मिलते ही बोड़ला police मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर बिजली तारों की ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय रहते चालक और कंडक्टर की सतर्कता से बड़ा जनहानि टल गई, लेकिन लाखों रुपए का तेंदूपत्ता और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जलकर राख
कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेंदूपत्ता से भरे एक आईसर ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक में भरा लाखों रुपए का तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। हालांकि चालक और कंडक्टर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बोड़ला के दैहान इलाके में यह हादसा उस समय हुआ, जब भोंदा कला से तेंदूपत्ता लेकर एक आईसर ट्रक बोड़ला गोदाम की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में वाहन आ गया। तार से टकराते ही तेज स्पार्किंग हुई और कुछ ही सेकंड में ट्रक में आग भड़क उठी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि चालक और कंडक्टर को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रक में भरा भारी मात्रा में तेंदूपत्ता धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग की भयावह स्थिति को देखकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को दी।
सूचना मिलते ही बोड़ला police मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
इस हादसे ने एक बार फिर बिजली तारों की ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय रहते चालक और कंडक्टर की सतर्कता से बड़ा जनहानि टल गई, लेकिन लाखों रुपए का तेंदूपत्ता और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।