BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब और लहान जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी वृत्त पंडरिया जिला कबीरधाम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 25 मई 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम बदौरा थाना पंडरिया में छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

आबकारी विभाग द्वारा कायम प्रकरण क्रमांक 01 के तहत आरोपी दशरथ पंद्राम पिता सुखमतिया पंद्राम निवासी ग्राम बदौरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 20 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 40 किलोग्राम महुआ निर्माण योग्य लहान जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4 हजार रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उप निरीक्षक अभिनव आनंद बख्शी ने किया। कार्रवाई में परि. आबकारी उप निरीक्षक नवराती कुजूर, चंद्रकुमार नेताम, रिखी राम, आबकारी मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, कमल मेश्राम तथा आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर में महिला प्रोफ़ेसर के साथ दुर्व्यवहार की जांच के लिए भावना बोहरा ने विधानसभा में उठाया प्रश्न, विभागीय मंत्री ने कहा 3 दिन के भीतर होगी कार्यवाही

Bhuvan Patel

तेज बहाव में बही बिजली विभाग की गाड़ी, कर्मचारी का शव दो दिन बाद मिला

Bhuvan Patel

“भोरमदेव अभ्यारण्य में तितलियों का नया संसार: तीन दिवसीय ‘तितली सम्मेलन 2025’ में दर्ज हुईं 5 नई प्रजातियाँ, कुल संख्या पहुँची 134”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!