BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकभावना बोहरा न्यूजरायपुरसिटी न्यूज़

सेंदुरखार में विधायक भावना बोहरा ने 1.57 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सेंदुरखार में 1 करोड़ 57 लाख 15 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों को सीसी रोड, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच तथा पांच नए तालाब निर्माण कार्यों की महत्वपूर्ण सौगात मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और इसी संकल्प के साथ वनांचल क्षेत्रों में लगातार बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और सामुदायिक अधोसंरचना जैसे कार्यों से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और गांवों की तस्वीर बदल रही है।

मध्यक्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत ग्राम अंजवाईनबाह, मराडबरा, बोहिल, सारपानी, धुरसी, पुटपुटा, बिरैनबाह, बिरहुलडीह और रोखनी में सीसी रोड निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम नेऊर में सीसी रोड एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण तथा ग्राम कुशियारी और सेंदुरखार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। इसके साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पिपरहा, छिंदीडीह, कड़मा, भेलकी एवं नेऊर में नए तालाब निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि तालाब निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। वहीं सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक मंच सामाजिक गतिविधियों और ग्रामीण आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्र में सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बाजार तक पहुंच आसान होगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत वनांचल क्षेत्रों में 171 किलोमीटर से अधिक लंबाई की पक्की सड़कों तथा चार उच्चस्तरीय पुल और 10 पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा 3500 नए प्रधानमंत्री आवास, महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा एवं कौआनार व्यपवर्तन योजना, एनिकट कम काजवे और मुनमुना ग्राम में सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना जैसी अनेक योजनाएं क्षेत्र में स्वीकृत हुई हैं।

विधायक ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में 27 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय भवन निर्माण तथा विद्युत विहीन गांवों तक बिजली पहुंचाने जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इन योजनाओं से आदिवासी और ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है तथा वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि वनांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब संचालित की जा रही है। वहीं कुई-कुकदुर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी सत्र से निःशुल्क बस सेवा शुरू की जाएगी, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियां सुरक्षित और सुगमता से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, महामंत्री दीपक सलूजा, दशरथ कुंभकार, चंद्र कुमार सोनी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, नवल किशोर पांडे, राजकुमार नेताम, सरपंच भोला टेकाम, सुमीर पुसाम, मोहित मरावी, पार्वती सुनहले, बिंदा पनागर सहित जनपद सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधानसभा में विकास की अग्रदूत बनीं विधायक भावना बोहरा : उतरा गोकुल साहू

Bhuvan Patel

माँ की गोद में बुझ गई उम्मीद की लौ: एंबुलेंस के इंतज़ार में नवजात ने तोड़ा दम”

Bhuvan Patel

कोको में सनसनीखेज वारदात: नाती ने टंगिया से की दादी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!