BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, जलेश्वर महादेव धाम में स्वच्छता अभियान और विशेष पूजा-अर्चना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कबीरधाम जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पांडातराई मंडल के तत्वावधान में बुधवार, 10 जून 2026 को डोंगरियाकला स्थित जलेश्वर महादेव घाट में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत जलेश्वर महादेव घाट परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। स्वच्छता अभियान के पश्चात भगवान जलेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान महामृत्युंजय जाप, विशेष प्रार्थना एवं महाआरती का आयोजन कर राष्ट्र की उन्नति, नागरिकों के स्वास्थ्य, समृद्धि और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप पुरी गोस्वामी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा परमेश्वर चंद्रवंशी, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता रामकुमार सोनी, जिला मंत्री उत्तरा साहू, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्रवंशी, सुदर्शन साहू एवं चंद्रिका बांधेकर, मंडल महामंत्री भागीरथी साहू तथा रविशंकर चंद्रवंशी, जिला महामंत्री थानेश्वर जायसवाल एवं अमित चंद्रवंशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा पनागर, मंडल कोषाध्यक्ष शिवसहाय गुप्ता, नगर पंचायत सभापति रामू पांडे एवं सुशील गुप्ता, जिला सहसंयोजक झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ रसीद बघेल, कार्य सदस्य रमेश केशरवानी, निरंजन चंद्रवंशी एवं भरत चंद्रवंशी, भाजयुमो मंडल महामंत्री भुनेश्वर जायसवाल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामकुमार बंजारे एवं तुषार चंद्रवंशी, जनपद पंचायत पंडरिया सभापति रविशंकर चंद्रवंशी, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष अजय गिरी गोस्वामी, जिला कार्यसमिति सदस्य शिक्षा प्रकोष्ठ महेश राम पटेल, शक्ति केंद्र प्रभारी दयालु राम साहू, शिक्षा प्रकोष्ठ मंडल संयोजक गोवर्धन चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज बंजारे, किसान मोर्चा महामंत्री हिरावन जायसवाल, शक्ति केंद्र सहसंयोजक जलेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त बूथ अध्यक्ष अलख राम चंद्रवंशी, रतन चंद्राकर, दौलत चंद्रवंशी, मनोज साहू, अजीत राम चंद्रवंशी, कपिल चंद्रवंशी, सरपंच संघ पंडरिया के उपाध्यक्ष बिहारी चंद्रवंशी, सरपंच बैजनाथ चंद्रवंशी, रामकुमार धुर्वे, उपसरपंच नारद पटेल, नारायण बांधेकर, मुकेश धुर्वे, जनी राम चंद्रवंशी, घनश्याम मल्लाह, भरत लाल, नारद यादव सहित अनेक वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया। स्वच्छता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना से जुड़े इस आयोजन ने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया तथा संगठनात्मक एकजुटता का भी परिचय प्रस्तुत किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया के प्राचीन विद्यालय भवन में लगी आग में जल गए सैकड़ों गणवेश, नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले बड़ा नुकसान

Bhuvan Patel

भाजपा ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता , छः साल के लिए निष्काशित 

Bhuvan Patel

शक्कर कारखाना  संचालन के संबंध में विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में किया ध्यानाकर्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!