BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापंडरिया विधायकबड़ी खबरभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया शक्कर कारखाना: गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का भरोसा, जुलाई-अगस्त तक पूरी राशि देने का दावा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा/पंडरिया। भावना बोहरा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित में गन्ना बेचने वाले किसानों को राहत देते हुए आश्वस्त किया है कि बकाया भुगतान जुलाई से अगस्त तक पूर्ण रूप से उनके खातों में हस्तांतरित कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार और सहकारिता विभाग किसानों के भुगतान को प्राथमिकता देते हुए लगातार समन्वय कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भुगतान प्रक्रिया तेज करने के लिए शुगर मिल में उपलब्ध चीनी स्टॉक के मूल्य के बराबर अग्रिम राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन स्तर पर रखा गया है। इससे किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा।

विधायक ने शक्कर कारखाने की वित्तीय स्थिति में सुधार के आंकड़े भी साझा किए। उनके अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्थापना व्यय ₹15.06 करोड़ से घटकर ₹9.65 करोड़ हो गया, जबकि अनुरक्षण एवं मरम्मत व्यय ₹10.97 करोड़ से घटकर ₹4.13 करोड़ रह गया। साथ ही, पिछले दो वर्षों में विभिन्न मदों में नियंत्रण से लगभग ₹16 करोड़ की अतिरिक्त बचत की गई है।

भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसान क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम का उचित मूल्य समय पर दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हाल – बे हाल : जनमन योजना आवास निर्माण का सरपंच बना ठेकेदार , निर्माण कार्य अबतक शुरू नहीं 

Bhuvan Patel

नीलामी : राजसात वाहनों से शासन को मिला ₹21.19 लाख

Bhuvan Patel

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित आरसेटी दे रहा है प्रोजेक्ट उन्नति में प्रशिक्षण।

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!