कवर्धा। ग्राम नेऊरगांव कला में रविवार को घरेलू विवाद की सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। कॉलर ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली महिला मालती पर उसके पति द्वारा मारपीट की जा रही है।
पुलिस टीम ने मौके पर पति-पत्नी को समझाइश दी, लेकिन समझौता नहीं होने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला ले जाया गया। महिला घायल होने के कारण उसका उपचार सीएचसी बोड़ला में भर्ती कर कराया गया। घटना की जानकारी थाना बोड़ला के मोहर्रिर एचसी 44 कामता प्रसाद को दी गई है।
घरेलू हिंसा से जुड़े प्रकरण अब भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) और महिला संरक्षण अधिनियमों के अंतर्गत आते हैं। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।