BP NEWS CG
कवर्धासिटी न्यूज़

कथनी-करनी में फर्क, गौवंश संरक्षण पर भाजपा सरकार विफल: सीमा अनंत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। शहर और प्रमुख मार्गों पर सड़कों में बैठे और घूमते मवेशियों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौवंश संरक्षण को लेकर भाजपा की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है।

सीमा अनंत ने कहा कि सड़कों पर आवारा मवेशियों के झुंड वाहन चालकों के लिए जानलेवा खतरा बन गए हैं। इनके कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें लोगों की जान जा रही है और कई परिवार आर्थिक संकट में पहुंच रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में गौवंश भी सड़क हादसों का शिकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान नरवा, गरवा, घुरवा, बारी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से गौवंश संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया था। गोठानों के निर्माण के साथ गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट निर्माण जैसी गतिविधियों से महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की पहल की गई थी।

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए सीमा अनंत ने कहा कि कांग्रेस शासन की इन योजनाओं का विरोध करने वाली भाजपा आज सत्ता में आने के बाद सड़कों पर घूम रहे गौवंश की समस्या का स्थायी समाधान करने में असफल नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि गायों के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार को अब इन गाय माता की सुरक्षा की भी चिंता करनी चाहिए।

उन्होंने राज्य सरकार और उसके द्वारा स्थापित गौसेवक आयोग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की कि शहर, नगर और प्रमुख मार्गों पर घूमने वाले मवेशियों के लिए तत्काल सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय निकाय और प्रशासन को प्रभावी एवं स्थायी कार्ययोजना बनानी चाहिए।

सीमा अनंत ने कहा कि सरकार को दुर्घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से ही ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे सड़क पर मवेशियों के बैठने और घूमने की समस्या खत्म हो। उन्होंने गौशालाओं, कांजी हाउस तथा अन्य सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था को प्रभावी बनाने की जरूरत बताई।

उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान आम जनता से बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद गरीब, मजदूर, युवा और महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी की समस्या भी लगातार गंभीर होती जा रही है।

सीमा अनंत ने कहा कि सरकार को राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर गौवंश और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए जमीन पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। सड़क पर खुलेआम घूमते मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान ही सरकार की गंभीरता की वास्तविक परीक्षा होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“योग: भारत की सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य उपहार – दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस”

Bhuvan Patel

कबीरधाम में  बेलगाम अपराध, भाजपा नेताओं पर लगातार हमले, कानून का भय हुआ समाप्त

Bhuvan Patel

नशे ने ली दो जिंदगियां: अलग-अलग गांवों में दो युवकों ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!