BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“योग: भारत की सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य उपहार – दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भारत की प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए देशभर में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसमें योग पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, सुविचार और प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्राणायाम और योगासन सिखाए गए, जिससे उन्हें शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक स्वास्थ्य का महत्व समझाया गया।
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ कवर्धा से उमा चंद्रवंशी, महिमा शर्मा, दुर्गा चंद्रवंशी और रोहन चंद्रवंशी विशेष रूप से प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किए गए। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को योगाभ्यास कराते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ग्रेसिया एन फिग्रेद ने कहा कि “योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा से जुड़ी जीवनशैली है, जो हमें संतुलन, अनुशासन और स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाती है। यदि हम सब योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, तो हम न केवल स्वयं को बल्कि पूरे राष्ट्र को स्वस्थ और सशक्त बना सकते हैं।”
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे नियमित योगाभ्यास को अपनाकर स्वस्थ भारत निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।
योग दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल कवर्धा का यह आयोजन, देशभर में चल रहे योग जागरूकता अभियान को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘योग से सहयोग’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा वनमंडल की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी परिवहन पर करारा प्रहार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ढाबों से जलाऊ लकड़ी बरामद

Bhuvan Patel

02 अक्टूबर को जिले के सभी ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामो में होगी ग्राम सभा

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में प्रारंभ , पंजीयन के लिए करे संपर्क 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!