BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

नशे ने ली दो जिंदगियां: अलग-अलग गांवों में दो युवकों ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिले के पलारी थाना क्षेत्र से एक ही रात में दो आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों ही मामलों में युवक शराब के नशे में थे और अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड 05 में दिव्यांग युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

पहली घटना पलारी नगर के वार्ड क्रमांक 05 की है। यहां 42 वर्षीय दिव्यांग युवक अर्जुन वर्मा ने देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार अर्जुन मोहल्ले में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां ‘चुलमाटी’ कार्यक्रम में उन्होंने नृत्य किया और देर रात घर लौटे।

परिजनों का कहना है कि घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने झांककर देखा, जहां अर्जुन फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

ग्राम जर्वे में 28 वर्षीय युवक ने गमछे से लगाई फांसी

दूसरी घटना ग्राम जर्वे की है। यहां 28 वर्षीय चंद्रशेखर वर्मा ने कथित रूप से शराब के नशे में अपने ही घर में कपड़े के गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक रात में नशे की हालत में घर पहुंचा था। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो वह कमरे में फंदे पर लटका मिला।

दोनों घटनाओं के बाद गांवों में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

आदतन शराब सेवन की बात आई सामने

थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मृतक आदतन शराब का सेवन करते थे और घटना के समय भी नशे की हालत में थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

सवालों के घेरे में बढ़ती शराबखोरी

लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में बढ़ती शराबखोरी और मानसिक तनाव की समस्या की ओर इशारा कर रही हैं। एक ही थाना क्षेत्र में एक ही दिन दो युवकों द्वारा आत्महत्या किए जाने से प्रशासन और समाज दोनों के लिए यह चिंताजनक संकेत माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नगर पंचायत इंदौरी में त्रिकोणीय मुकाबला, निर्दलीय की स्थिति मजबूत

Bhuvan Patel

बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार का परचम लहराया , जिले के 5 विद्यार्थी सम्मानित , 10वीं और 12वीं के परिणाम में ऐतिहासिक वृद्धि

Bhuvan Patel

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने अब तक गन्ना किसानों को 44 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!