BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

दशरंगपुर में लूट का आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार का मशरूका बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कबीरधाम जिले के दशरंगपुर में मारपीट कर मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र निषाद, निवासी दशरंगपुर, को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई डिस्कवर मोटरसाइकिल और वीवो मोबाइल फोन, कुल कीमत 70 हजार रुपये, बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 की रात ग्राम भीमपुरी, जिला बेमेतरा निवासी दिनेश वर्मा दशरंगपुर स्थित गौधाम के पास था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज की, मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी दशरंगपुर, थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2) एवं 309(4) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर पुलिस ने धर्मेन्द्र निषाद को गिरफ्तार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद कर गवाहों की उपस्थिति में जप्त किए गए।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुसवा नहीं, मिलीभगत”: कवर्धा में फिर करोड़ों की धान गायब, जिम्मेदारी तय करने से क्यों भाग रहा सिस्टम

Bhuvan Patel

समाज की रीढ़ को सशक्त कर रहा महतारी सदन: गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता भूमिजा गबेल का ज़ोर

Bhuvan Patel

7 तारीख का आदेश सिर्फ कागजों में! पंडरिया विकासखंड में एक भी उचित मूल्य दुकान में नहीं मना चावल उत्सव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!