अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है।
जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, सहज-सरल व्यवहार और क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से समाज एवं राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।