BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

एकता के संकल्प के साथ सड़कों पर उतरी कबीरधाम पुलिस, युवाओं ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में लगाई दौड़

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को कबीरधाम पुलिस द्वारा आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में पुलिस अधिकारियों, जवानों और शहर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू हुई यह दौड़ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों से होते हुए वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक देश के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत यह आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय एकता दौड़ में पुलिस बल के साथ स्वामी विवेकानंद एकेडमी के प्रशिक्षणार्थियों तथा शहर के युवक-युवतियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। दौड़ के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव, अनुशासन और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश प्रसारित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। भारत की विविध भाषाएं, संस्कृतियां, वेशभूषा और परंपराएं हमारी पहचान हैं, जबकि एक राष्ट्र और एक संविधान हमें एक सूत्र में बांधते हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक प्रमिला मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक अंजू कुमारी, रक्षित निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय एकता दौड़ के समापन पर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया। आयोजन के माध्यम से देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को स्मरण करते हुए नागरिकों को राष्ट्रहित में एकजुट होकर योगदान देने का संदेश दिया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पुण्यतिथि पर विशेष : देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Bhuvan Patel

नियुक्ति में बड़ा खुलासा: गलत प्रतिशत, अस्थाई प्रमाण पत्र और नियम विरुद्ध स्थानांतरण – जांच की मांग तेज

Bhuvan Patel

84 ग्राम पंचायतों ने पाई टीबी मुक्ति की उपलब्धि, कवर्धा बना स्वास्थ्य सेवाओं का मॉडल जिला

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!