BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

शक की सनक में उजड़ा परिवार, भाभी की हत्या कर नहर किनारे छिपा जेठ, चंद घंटे में गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में पारिवारिक रंजिश और शक ने एक महिला की जान ले ली। छोटे भाई की पत्नी से विवाद के बाद जेठ ने पहले उसका गला दबाया और फिर कुल्हाड़ी (टंगिया) से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव के पास नहर किनारे छिप गया। सूचना पर सक्रिय हुई सहसपुर लोहारा पुलिस ने घेराबंदी कर महज चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया और खून लगे कपड़े भी जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को ग्राम मोहगांव निवासी बीरसिंग निषाद ने अपनी पत्नी हेमलता निषाद की हत्या की सूचना पुलिस को दी। शिकायत में उसने अपने बड़े भाई देवसिंग निषाद पर हत्या का आरोप लगाया। मामले में थाना सहसपुर लोहारा में मर्ग क्रमांक 47/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 176/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल ग्राम मोहगांव पहुंची। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अपूर्वा क्षत्रिय और एफएसएल विशेषज्ञों की मौजूदगी में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मौके से फर्श पर पड़े खून के नमूने, मृतका की टूटी हुई चूड़ियां और खून लगे कपड़े सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान आरोपी देवसिंग निषाद पर संदेह गहराया।

इधर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम को सूचना मिली कि वारदात के बाद देवसिंग गांव के पास नहर किनारे छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसे अपनी भाभी हेमलता के गांव के एक युवक से बातचीत करने को लेकर शक था। इसी बात पर पहले भी विवाद हुआ था। घटना के दिन कहासुनी बढ़ गई और जेल भेजने की धमकी मिलने से गुस्से में आकर उसने पहले हेमलता का गला दबाया और बाद में टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी देवसिंग निषाद (30), पिता संतु निषाद, निवासी ग्राम मोहगांव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टंगिया तथा वारदात के समय पहने हुए खून लगे शर्ट और हाफ पैंट जब्त किए गए। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी अपनी भाभी हेमलता निषाद से छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, एफएसएल टीम तथा सहसपुर लोहारा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कलेक्टर के निर्देशों की उड़ती धज्जियां! — PWD की लापरवाही से तारो-रेँगाखार मार्ग मौत का जाल बना

Bhuvan Patel

अमित शाह ने कुंभ में लगाई डुबकी, कहा- महाकुंभ सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक

Bhuvan Patel

आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम: पीएमएफएमई योजना से खाद्य उद्यमियों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!