BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरव्यापारसमाचारसिटी न्यूज़

आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम: पीएमएफएमई योजना से खाद्य उद्यमियों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्यम स्थापित करने के इच्छुक व्यक्तियों एवं स्वयं सहायता समूहों को परियोजना लागत के 35 प्रतिशत तक, अधिकतम 10 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छोटे खाद्य उद्यमों को प्रोत्साहन देना, स्वरोजगार बढ़ाना और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ना है। इस योजना के तहत गुड़ उद्योग, राइस मिल, कोदो-कुटकी मिल, मसाला उद्योग, आटा चक्की, पोहा व बेसन निर्माण, नमकीन, पापड़, बेकरी, टमाटर सॉस, चिप्स, पापड़ी, रेवड़ी, ब्रेड, मिठाई, गुपचुप, लड्डू सहित रेडी-टू-ईट खाद्य उत्पादों के निर्माण से जुड़े उद्यमी लाभ उठा सकते हैं।

इच्छुक आवेदक योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पीएमएफएमई पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, मशीनरी का कोटेशन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

योजना की जानकारी आमजन तक पहुँचाने एवं अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से 06 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे, जनपद पंचायत कार्यालय पंडरिया में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में उपस्थित होकर योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त इच्छुक व्यक्ति जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कबीरधाम से भी संपर्क कर सकते हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ — कवर्धा में शिव मंदिर में तोड़फोड़, प्रशासन पर सुरक्षा के गंभीर सवाल”

Bhuvan Patel

पंडरिया पुलिस ने शराब के परिवहन करने वाले को भेजा जेल सटोरिया भी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

वनांचल के पांच सौ आदिवासी परिवारों में हुआ भंडारा व सामग्री वितरण सेवा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!