BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दहेज प्रेमियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 कवर्धा , कबीरधाम जिले के थाना पांडातराई क्षेत्र की पीड़िता द्वारा महिला सेल कवर्धा में ससुराल पक्ष व पति, सास, ससुर, जेठ एवं सौतन के द्वारा दहेज के नाम पर प्रताडित कर मारपीट कर घर से निकाल देने एवं पति के द्वारा दुसरी महिला को शादी कर अपने साथ रखने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने बाबत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसका महिला सेल कवर्धा के द्वारा काऊंसलिंग कराया गया, फिर भी दोनो पक्षों में समझौता नहीं होने एवं प्रार्थीया द्वारा उचित कार्यवाही चाहने पर थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 72/2023 धारा 498(A),494,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला महिला संबंधी होने तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डाँ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती-मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर थाना-प्रभारी पाण्डातराई निरीक्षक श्री जे.एल.सांडिल्य के नेतृत्व में प्रकरण के 01 आरोपी (पति) बृजलाल बघेल पिता टेटकू राम बघेल उम्र 30 साल को दिनांक-18.04.2023 को गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण के 02 आरोपी (ससुर) टेटकूराम पिता थनवार बघेल उम्र 62 साल, 03.(सौतन)श्रीमती भगवती बाई पति बृजलाल बघेल उम्र 27 साल को दिनांक-08-06-2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, एवं प्रकरण के 04 आरोपी (सास) बेदन बाई पति टेटकू राम बघेल उम्र 56 साल, 05 आरोपी (जेठ) राजेश पिता टेटकु राम बघेल उम्र 35 साल निवासी कोलयारी कापा थाना पाण्डातराई को आज दिनांक 12.06.2023 को गिरफ्तार कल माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पांडातराई निरीक्षक श्री जे. एल.शांडिल्य के कुशल नेतृत्व में थाना टीम में शामिल थे ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हायर सेकेंडरी परीक्षा प्रथम दिवस शांतिपूर्ण सम्पन्न

Bhuvan Patel

“दीपावली में मिट्टी के दीयों से जगमग होगा बलौदाबाजार — कलेक्टर दीपक सोनी ने बढ़ाया स्वदेशी कारीगरों का उत्साह”

Bhuvan Patel

कबाड़ के पीछे का काला सच: कबीरधाम में चोरी और अवैध कारोबार का फैलता जाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!