BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर, दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , कबीरधाम जिले के थाना कुंण्डा के चौकी दमापुर में दिनांक-12.06.23 को नाबालिग पिड़िता द्वारा अपने परिजनों के साथ चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि दिनांक-11.06-23 को रात्रि करीबन 11.00 बजे आरोपी माखन पाल पिता जलेश्वर पाल उम्र 20 साल सा. पटुवा चौकी दामापुर थाना कुंण्डा जिला कबीरधाम द्वारा मेरे घर आकर शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर बिना नंबर के सोल्ड मोटरसाइकिल बजाज पल्सर में अपने साथ बैठाकर भगाकर अपने गांँव ले गया। रात हो जाने पर नवनिर्मित मकान में मेरे साथ जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया है। कि रिपोर्ट पर अप.क्र. 140/23 धारा 363, 366,376 ( 2 ) (एन) भा.द.वि. एवं 4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अप. पंजीबद्ध के बाद चौकी प्रभारी दामापुर द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणो को उक्त मामले की सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा आरोपी का जल्द से जल्द पता तलाश कर, आरोपी के विरुद्ध सख्त उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपुत के द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतू टीम गठित किया गया। उक्त टीम के द्वारा महज 03 घंटे में आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी माखन पाल पिता जलेश्वर पाल उम्र 20 साल सा. पटुवा चौकी दामापुर थाना कुंण्डा जिला कबीरधाम द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया, साथ ही घटना में प्रयुक्त मो.सा. सोल्ड पल्सर को अपने कब्जे से बरामद कराया गया। जिसे पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी दामापुर सहा. उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल के कुशल नेतृत्व में चौकी टीम से प्र.आर. बलदाऊ चंद्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक देमन टेकाम, प्र.आर. रघुनंदन चंद्रवंशी, आर. अजय यादव, आर. सेवक राम, सैनिक भानू प्रताप शामिल थे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बायपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से युवक का पैर कुचला, हालत गंभीर

Bhuvan Patel

मनरेगा कर्मचारियों की सेवा-सुरक्षा की दिशा में पहल की आवश्यकता, एचआर पॉलिसी पर शीघ्र निर्णय की उम्मीद

Bhuvan Patel

कबीरधाम में जल जीवन मिशन बना ‘जी का जंजाल’, पाइपलाइन टूटी, टंकी शोपीस बनी – ग्रामीण बेहाल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!