BP NEWS CG
क्राइमबड़ी खबरबलौदा बाजार

शेयर ट्रेडिंग और जमीन सौदे के नाम पर करोड़ों की ठगी —  पुलिस ने शातिर आरोपी मनोहर लाल साहू को किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दुगुना करने और जमीन बिक्री के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोहर लाल साहू (35 वर्ष), निवासी ग्राम अमलीडीह, थाना गिधौरी के रूप में हुई है।

जमीन बिक्री के नाम पर 8.11 लाख की ठगी

प्रथम प्रकरण में प्रार्थी संतोष कुमार साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 05 टुण्डरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जून 2017 में आरोपी मनोहर लाल साहू के माध्यम से रायपुर में 2000 स्क्वायर फीट जमीन बिक्री का सौदा तय हुआ था। रजिस्ट्री से पूर्व आरोपी को नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल ₹8,11,000 दिया गया, किंतु आरोपी द्वारा न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम वापस की गई। लगातार टालमटोल करते हुए आरोपी ने प्रार्थी के साथ बेईमानीपूर्वक धोखाधड़ी की।

मामले में थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 426 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

शेयर ट्रेडिंग में पैसा दुगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी

दूसरे प्रकरण में आरोपी मनोहर लाल साहू, रामनारायण साहू एवं अन्य के साथ मिलकर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर दो वर्षों में रकम दुगुनी करने का लालच देकर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने में शामिल पाया गया।

इस गिरोह द्वारा कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद, रायगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी शिकार बनाया गया। इस संबंध में थाना गिधौरी में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 170/2025 धारा 318(4), 3(5), 111 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज है।

पूछताछ में अपराध स्वीकार

पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर आरोपी मनोहर लाल साहू ने जमीन बिक्री के नाम पर ठगी तथा शेयर ट्रेडिंग में निवेश के बहाने लोगों से धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है।

आरोपी को दिनांक 08 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कम समय में पैसा दुगुना करने जैसे झांसे से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के निवेश या संपत्ति सौदे से पहले विधिवत जांच-पड़ताल अवश्य करें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

468 ग्राम पंचायतें, 4 जनपद और एक सवाल—कब मिलेगा कबीरधाम को स्थायी सीईओ

Bhuvan Patel

कवर्धा पीजी कॉलेज घोटाला: ₹1.22 करोड़ के गबन में सहायक प्रमोद वर्मा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Bhuvan Patel

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26: 193 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेता करेंगे राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!