BP NEWS CG
अन्य

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर करेंगे ध्वजारोहण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 11 अगस्त 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे एवं जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। श्री अकबर परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए अलग-अलग दायित्व सौपा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अवैध कारोबार हो बंद, अपराधियों पर हो सख्त कार्रवाई – सांसद

Bhuvan Patel

पुलिस चेकिंग के दौरान 284 नग साल एवं परिवहन में प्रयुक्त स्वीप्ट डिजायर कार कुल कीमती 4 लाख 10 हजार की गई जप्त

Bhuvan Patel

घर का दरवाजा तोड़कर दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!