BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावपंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी,नड्डा की विजय संकल्प रैली का आयोजन,भावना बोहरा के पक्ष में करेंगे सभा को संबोधित

Flex 10x20 new_1
Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 29 अक्टूबर को पंडरिया में पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्यशी भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। विदित हो की पंडरिया विधानसभा में 7 नवम्बर को प्रथम चरण में चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपने स्टार प्रचारकों की सूचि जारी कर दी है। जगत प्रकाश नड्डा पंडरिया में होने वाले इस विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं में नया जोश व उत्साह भरेंगे तो वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार को लेकर भी जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के सभी पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के आगमन होगा।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी का पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंडरिया में विशेष आगमन हो रहा है, जहाँ वे दोपहर 2 बजे पंडरिया स्थित शासकीय स्कूल में विजय संकल्प रैली में पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान भावना बोहरा से जेपी नड्डा के आगमन को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी के आगमन एवं संबोधन तथा मार्गदर्शन से हम सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा एवं एक नई उर्जा का संचार होगा। श्री नड्डा जी के कुशल मार्गदर्शन में हम छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएंगे और पंडरिया विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में पुनः विकास एवं सुशासन को स्थापित कर छत्तीसगढ़ को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करेंगे।
विगत पांच वर्षों में पंडरिया में जिस तरह से विकास के नाम पर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार हुए हैं उससे जनता में आक्रोश साफ़ दिखाई दे रहा है। योजनाओं के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई, पंडरिया विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री, खुलेआम जुआ-सट्टा में बढ़ते अपराध ने समृद्ध पंडरिया को अंधकार में धकेल दिया है। वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार की इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ पंडरिया विधानसभा की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प कर चुकी है।

 

 

 

Related posts

जमीन मामले में भाइयो ने मिलकर की अपने ही दो सगे भाइयो की हत्या

bpnewscg

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में नशा समाग्री की बिक्री करने वाले संचालक पर कार्रवाही करने के दिए निर्देश

bpnewscg

मनरेगा के कार्यों में बड़ी गड़बड़ी , मजदूरों के हाजरी के अनुसार काम नही दुकान में बैठकर भरते है हाजरी

bpnewscg

Leave a Comment