BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावबड़ी खबरसमाचार

गांवों में समाज प्रमुखों ने अकबर भाई को जीत का दिया आशीर्वाद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

भरोसा बरकरार-छत्तीसगढ़ में बनेगी सरकार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं कवर्धा विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई ने अपने चुनावी अभियान और जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अकबर भाई रोज सुबह से रात तक 15 से 20 गावों में पहुंच रहे है और वहां के किसानो, भूमिहीन श्रमिको, गौपालको, युवाओं, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और सभी वर्गों के मतदाताओं से सीधे भेंट-मुलाकात कर रहे और इस बार फिर किसानों, युवाओं और सभी वर्गों के मतदाताओं से कांग्रेस की सरकार बनाने का आशीर्वाद ले रहे है। भेंट-मुलाकात के दौरान क्षेत्र के किसानों और सभी वर्गों के मतदाताओें का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने इन पांच वर्षों में किसानों, भूमिहीन श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं, छोटे व्यपारियों को ख्याल रखा है। उनके जनकल्याणी नीतियों की वजह से गांव गरीब, किसान, मजदूर सभी तरक्की कर रहे है। हमे कांग्रेस सरकार पर पूरा भरोसा है। कांग्रेस जो वादा करती है उसे सरकार बनने के बाद पूरा करती है। इस लिए इस बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
अकबर भाई द्वारा अपने
जनसंपर्क अभियान में गांव के सभी समाज से भी मिल रहे है और उनका आशीर्वाद ले रहे है। अकबर भाई कबीरधाम के समुचित विकास के लिए एक बार फिर से भरोसा पाने का आशीर्वाद लिया है।
कांग्रेस सरकार बनने पर लोगों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
कांग्रेस के उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के घोषणा पत्र के अध्यक्ष अकबर भाई ने कहा कि इस बार कांग्रेस अब तक 16 बड़ी घोषणाएं की है, जिसमें किसानों का पहले की कर्जा माफी है। केजी वन से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा प्रदेश के युवक-युवतियों को मिलेगी। इसी प्रकार गैस सिलेण्डर पर 500 रूपए प्रति सिलेण्डर सब्सिडी महिलाओं के खातों में जमा करने का वादा किया है। राज्य की जनता को 200 यूनिट तक बिजली मुक्त देने का वादा है। 17.5 लाख छत्तीसगढ की गरीब परिवारों को खुद का आवास का सपना पूरा करने का वादा है। तेदूपत्ता संग्राहकों को 4 हजार सालाना बोनस देने का वादा है। गरीब परिवारों को दस लाख रूपए तक एपीएल परिवारों को 5 लाख रूपए तक का इलाज की सहायता देने का वादा है। भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय में सात हजार को बढ़ाकर दस हजार रूपए देने का वादा है। महिला स्व सहायता समूहों और सक्षम योजनांतर्ग लिए गए ऋण करने की गांरटी है। लघु वनोपजों की एमएसपी पर दस रूपए प्रति किलो अतिरिक्त देने की घोषणा है। राज्य के सभी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूलो में अपग्रेडेशन करने का वादा है। इस घोषणा से हम प्रदेश के गरीब परिवारों को बेहतर और अच्छी शिक्षा दे पाएंगे। इसके अलावा पूरे प्रदेश में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्को की स्थापना का वादा है। सड़क एवं अन्य आकास्मिक दुर्घटनाओं पर निःशुल्क उपचार का वादा है। परिवहन व्यवसायियों को 726 करोड़ का बाकाया कर्ज माफ करने का वादा है। राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए तिवरा को समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का वादा है। इसके अलावा जातिगत जनगणना करवाने का वादा है।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अब मनरेगा में विज्ञान की ताकत: युक्तधारा पोर्टल से तय होंगे 2026–27 के कार्य, ग्रामीणों की सहमति से बनेगी पारदर्शी विकास योजना”

Bhuvan Patel

नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-गुणवत्ता के साथ समय में पूर्ण करें सभी निर्माणाधीन कार्य

Bhuvan Patel

आखिर मनरेगा सिस्टम में कब आएगा सुधार ,कबीरधाम में हाल बेहाल जिम्मेदारों की भूमिका संदेह के दायरे में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!