BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

तिरंगा हमारा गर्व,गौरव और अभिमान है! हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम के पुनर्जागरण का समय : भावना बोहरा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में भारत माता के जयघोष के साथ पंडरिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में तिरंगा यात्रा निकालकर देशवासियों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर स्वतंत्रता दिवस को और भी भव्य रूप में मनाने के लिए अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने की अपील कर रहें हैं। इसी कड़ी में आज पंडरिया में विधायक में विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें विधायक भावना बोहरा और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा हमारा गर्व,गौरव और अभिमान है! इस तिरंगे की रक्षा एवं देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए असंख्य राष्ट्रभक्तों, सेनानियों एवं वीर योद्धाओ ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। हर घर तिरंगा यात्रा उन्हीं असंख्य राष्ट्रभक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रप्रेम के पुनर्जागरण का समय है, जिसमें हम सभी देशवासियों की भूमिका बहुमूल्य है।हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और उन लोगों की याद दिलाना है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। पिछले साल इस अभियान को जबरदस्त सफलता मिली थी। इस साल भी इसके जरिए लोगों को उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरा देश आज देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। हर गाँव, गली, मोहल्ले में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान के साथ लहरा रहा है इससे बड़ी गर्व व गौरव की अनुभूती हम सभी देशवासियों के लिए और क्या हो सकती है?
भावना बोहरा ने आगे कहा कि 12 से 15 अगस्त तक यह राष्ट्रव्यापी अभियान अपने आप में देश की एकता,अखंडता एवं संप्रभुता को दर्शाता है। जिस प्रकार देशवासियों का इस अभियान के प्रति उत्साह दिख रहा है वही भारत की असली शक्ति है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश विकास के नए सोपान स्थापित कर रहा है। सैन्य शक्ति से लेकर अंतरिक्ष तक भारत अपनी क्षमता का लोहा मनवा रहा है। देश की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ता यह नया भारत विक्सित भारत के संकल्प को जरुर पूरा करेगा। आज भाजपा सरकार की कुशल नीतियों और शासकीय योजनाओं के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। स्वच्छता को एक विजन बनाते हुए पूरे देश में स्वच्छता के लिए एक अलख जगाई है। गरीबों को उनका पूरा पैसा डीबीटी के जरिए मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने धुआंरहित वातावरण में खाना पकाने के लिए उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर प्रदान किए। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री ने कई योजनाएं चलाई जिसमें छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड से अब गरीब व्यक्ति भी 5 लाख तक निश्शुल्क इलाज करा सकता है। उन्होंने सभी वर्ग का ख्याल रखा है। नल-जल योजना के जरिए हर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा मिलेगा। ऐसी कई उपलब्धि एवं योजनाओं का सञ्चालन हुआ है जिससे आज हमारा छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरा भारत आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मैं समस्त छत्तीसगढ़ की जनता से आग्रह करती हूँ कि हम सभी इस अभियान से जुड़ कर अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर त्याग, बलिदान, शांति और एकता का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराएं और अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

श्रद्धा, संकल्प और सनातन परंपरा का जीवंत संगम बनी कांवड़ यात्रा — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा और शिवभक्तों का आत्मीय स्वागत किया

Bhuvan Patel

अपचारी बालक के पास मिला देशी कट्टा, तीन अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार

Bhuvan Patel

प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित , 1494 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ परिक्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!