BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वनमंडल अधिकारी शशि कपूर ने ध्वजारोहण कर अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 कवर्धा , स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ केअवसर पर वनमंडलाधिकारी, शशि कुमार के द्वारा वनमंडल कार्यालय कवर्धा में ध्वाजारोहण किया गया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कवर्धा के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को सहर्ष प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर पुरस्कृत किया गया एवं वनमंडल अंतर्गत दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही विशेष तौर पर हरीतिमा के सदस्य जो कवर्धा के विभिन्न स्थलों में वृक्षारोपण कर प्राकृतिक सुंदरता एवं वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया। वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई ज्ञापित की। उन्होंने वनमंडल अंतर्गत क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी जिन्होंने इस वर्ष अपने क्षेत्र का सतत् भ्रमण कर दिये दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अग्नि सुरक्षा में विशेष योगदान दिये हैं उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया।

   इस अवसर पर उप वनमंडलाधिकारी, कवर्धा, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा, क्षेत्रीय एवं कार्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी, हरितिमा के सदस्य आदि उपस्थित थे।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

8 साल बाद डॉक्टर दंपति हत्याकांड का खुलासा — ड्राइवर निकला कातिल

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भू-राजस्व संशोधन विधेयक का किया समर्थन, खाद वितरण, ट्रैक्टर अनुदान और प्रचार-प्रसार के मुद्दों पर विधानसभा में पूछे प्रश्न

Bhuvan Patel

कवर्धा में युवक की आत्महत्या के मामले ने पकड़ा तूल, 4 अगस्त को सर्व यादव समाज सौंपेगा ज्ञापन, न्यायिक जांच की मांग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!