BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अब छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे कार्यालय

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, और मतदान तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को अवकाश के दिनों में भी खुले रखने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि कार्यालय प्रमुख को निर्देशित किया गया है कि अवकाश के दिनों में भी डाक प्राप्त करने के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर कार्यालय को सूचित किया जाए। सभी कार्यालय प्रमुखों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधिनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के निवास का पूर्ण पता और दूरभाष जानकारी कार्यालय में रखें, ताकि किसी भी समय निर्वाचन संबंधी डाक की तामिली की जा सके। इसके अतिरिक्त, कार्यालय प्रमुख को यह निर्देश दिया गया है कि जब भी उनके अधीनस्थ कर्मचारी शासकीय कार्य से जिला मुख्यालय में आते हैं, तो वे सहायक अधीक्षक और अधीक्षक जिला कार्यालय से संपर्क कर डाक प्राप्त करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को 6.53 करोड़ रूपए भुगतान जारी

Bhuvan Patel

बैंक एजेंट बना दलाल – किसान को लगाया 16.50 लाख का चूना, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

सुदूर वनांचल रेंगाखार को मिली एंबुलेंस की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!