BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबर

महासिंह सिंह बैगा के लाश को जमीन में गड़ा कर ऊपर में गाय की लाश रखने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , थाना कुकदूर में संरक्षित बैगा जनजाति के गुमशुदा व्यक्ति महासिंह बैगा (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सेंदूरखार) की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनकी पत्नी द्वारा 11 जनवरी 2025 को दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार, महासिंह बैगा 10 जनवरी 2025 की रात्रि करीब 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। इस पर थाना कुकदूर में गुम इंसान क्रमांक 02/25 दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचित किया गया।  
20 जनवरी 2025 को सर्चिंग के दौरान, गांव के पास के जंगल में लुक-छिप रहे दो संदिग्ध, संतराम बैगा और हीरालाल बैगा, मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए। उनसे गहन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि 10 जनवरी की रात को महासिंह बैगा और 10 अन्य लोग जंगली जानवर का शिकार करने की योजना बनाकर जंगल गए थे। उन्होंने अवैध बिजली कनेक्शन के माध्यम से जानवरों का शिकार करने का प्रयास किया। इसी दौरान, महासिंह बैगा बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।  
घटना को छिपाने के उद्देश्य से, महासिंह बैगा के शव को जंगल के एक नाले में गाड़ दिया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए उस स्थान पर एक मृत गाय का शव रख दिया गया।  
संदेहियों की निशानदेही पर टीम ने मध्य प्रदेश के बजाग थाना क्षेत्र (ग्राम धुरकुटा, जिला डिंडौरी) में घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहां गाड़ा हुआ शव बरामद किया गया, जिसे संदिग्धों ने महासिंह बैगा का बताया। विधिसम्मत कार्रवाई के तहत शव का पंचनामा तैयार किया गया और मामला थाना बजाग (म.प्र.) को ट्रांसफर किया गया।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रोज़ाना लकड़ी चोरी, वन विभाग मौन दर्शक वन अधिनियम की खुलेआम धज्जियाँ, हिरण-बारहसिंगा समेत वन्य प्राणियों पर मंडराया खतरा

Bhuvan Patel

शुष्क दिवस के दिन शराब बेचने वाले को पुलीस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल 

Bhuvan Patel

“महिलाओं से 30 लाख की ठगी, 78 आंखों में आंसू – स्वरोजगार के नाम पर जिंदगी से खेल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!