BP NEWS CG
Breaking Newsआवश्यकताज्योतिषबड़ी खबर

बलरामपुर : त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्य के लिए 16 हजार 882 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्य के पद के लिए 03 फरवरी को नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। जिसके तहत 16 हजार 882 उम्मीदवारों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके अंतर्गत पंच के लिए 13 हजार 315, सरपंच के लिए 2755, जनपद सदस्य के लिए 752 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
जिसके तहत बलरामपुर जनपद के अंतर्गत पंच के लिए 2031, सरपंच 390 तथा जनपद सदस्य के लिये 95 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत राजपुर के अंतर्गत पंच के लिए 1625, सरपंच के 357, जनपद सदस्य के लिए 113 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जनपद पंचायत शंकरगढ़ के अंतर्गत पंच के 1469, सरपंच के 347, जनपद सदस्य पंचायत के लिए 99, जनपद पंचायत कुसमी के अंतर्गत पंच के 2132, सरपंच के 438, सदस्य जनपद पंचायत के लिए 119, जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर केे अंतर्गत पंच के 3184, सरपंच के 660 तथा जनपद सदस्य के 164 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जनपद पंचायत वाड्रफनगर के अंतर्गत के अंतर्गत पंच के 2874, सरपंच के 563 तथा जनपद सदस्य के 162 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मरार पटेल कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन , रघुवंश पाटिल बनाए गए संरक्षक 

Bhuvan Patel

युवाओं की सहभागिता से गांवों में तालाबों का नवजीवन: उप मुख्यमंत्री ने कहा — जनसहभागिता ही बदलाव की कुंजी

Bhuvan Patel

बोडला विकासखंड शिक्षा अधिकारी छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!