BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

33 करोड़ की धोखाधड़ी से प्रेरित कोयला व्यापारी की आत्महत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कोयला व्यवसाय से जुड़े व्यापारी नरेन्द्र कुमार कौशिक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आज चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में की गई।
जांच में सामने आया कि मृतक नरेन्द्र कौशिक अपने चार साझेदारों—राजेश कोटवानी, संजय भट्ट, देवेन्द्र उपवेजा और सूरज प्रधान के साथ मिलकर अमिषा ट्रेडर्स नामक कोल डिपो का संचालन करता था। इन आरोपियों ने मृतक को व्यवसायिक गतिविधियों और कोयला व्यापार के हिसाब-किताब की जानकारी से वंचित रखते हुए लगभग 33 करोड़ रुपये का नुकसान पहुँचाया।
यह आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव नरेन्द्र कौशिक की आत्महत्या का कारण बना। मृतक ने 26 नवंबर 2024 को सुसाइड नोट लिखकर जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों और सायबर सेल से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित हुई।
पुलिस द्वारा आरोपियों के खातों, दस्तावेजों और मृतक के फर्म से जुड़े आर्थिक लेनदेन की जांच के साथ ही 2 लोडर वाहनों की जब्ती की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 195/2024, धारा 108, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नए कप्तान से लोगो को था उम्मीद लेकिन वो भी नही हो रहा पूरा  चोरी से निजात कब

Bhuvan Patel

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पंडरिया पुलिस ने भेजा जेल

Bhuvan Patel

पांडातराई नगर पंचायत में कांग्रेस – भाजपा आमने सामने 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!