BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मोर दुआर साय सरकार अभियान में पूर्णिमा मनीराम साहू की सक्रिय भागीदारी, खड़ौदा में आवास योजना का किया सर्वे”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशा के अनुरूप कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु मोर दुआर साय सरकार महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सभापति पूर्णिमा मनीराम साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम खड़ौदा में पहुंचकर पात्र हितग्राहियों से मुलाकात की और योजना की विस्तृत जानकारी दी।
साहू ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र हितग्राही आवास योजना से वंचित न रहे। इसके लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से पारदर्शी सर्वे किया जा रहा है।
खड़ौदा में उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से एक पात्र हितग्राही का सर्वे कर अभियान में भागीदारी निभाई और ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे 30 अप्रैल तक अपना सर्वे अवश्य कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर हैं, वे भी समय निकालकर लौटें और योजना का लाभ लेने के लिए सर्वे कराएं।
यह अभियान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे ग्रामीण अंचलों में आवासहीनों को पक्का मकान मिल सकेगा।
इस अवसर पर लालचंद साहू, दूजेराम साहू (सरपंच खड़ौदा कला), टीकाराम साहू, कामता निर्मलकर (रोजगार सहायक) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“प्रचार की कमी से फीका पड़ा आकांक्षा हाट मेला, महिला समूहों ने प्रस्तुत की आत्मनिर्भरता की झलक”

Bhuvan Patel

कवर्धा में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही – खटारा वाहन में बच्चों की जान जोखिम पर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Bhuvan Patel

बोहरा ने किया पण्डरिया शक्कर कारखाने का निरिक्षण, कहा तय समय पर हो भुगतान और किसानों को न हो कोई समस्या

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!