BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

निगम चुनाव में महापौर सहित पार्षद पद पर भाजपा की एकतरफा जीत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव 41000 से अधिक मतो से जीते
भाजपा के 40 वार्ड पार्षद वही कांग्रेस 7 वार्ड पार्षद के साथ चार निर्दलीय जीते
राजनांदगाव। नगरी निकाय चुनाव मतगणना को लेकर आज भारी उत्सुकता और कशमकश की स्थिति बनी रही। जीत हार का दावा करने वाले प्रत्याशी वा उनके समर्थक मतगणना चालू होने से पहले सकते में थे लेकिन जैसे-जैसे रिजल्ट आते गए जीते हुए प्रत्याशी में खुशी और हारे हुए मायूस दिखाई दे रहे थे। सबसे बड़ा उलट फेर वार्ड नंबर 4,18,28,49, में भाजपा, कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशियों को हराते हुए निर्दलीय ने जीत हासिल की। वही एक वार्ड नंबर 6 में भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने पर टास से फैसला हुआ जिसका नतीजे भाजपा के पक्ष में आए। नगर निगम की 51 सीटों में हुवे चुनाव में से 40 पर भाजपा 07 पर कांग्रेस और चार निर्दलीय ने जीते हासिल की। वही महापौर के नतीजो में भाजपा के मधुसूदन यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को एक तरफा मुकाबले में एकचालिस हजार के भारी मतों से हराया महापौर चुनाव में मधुसूदन यादव को 62517 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी को 21379 मत प्राप्त हुए
आज सुबह 9 बजे से नई गंज मंडी में मतगणना केंद्र में जैसे ही ईवीएम मशीन के खुलने का दौर चालू हुआ प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ने लग गई थी नतीजे के साथ ही प्रत्याशियों में खुशी और गम का माहौल दिखने लगा 51 वार्ड में हुवे मत गणना के बाद भाजपा ने अधिकतर वार्ड में बढ़ता लेते हुवे 40 पार्षद जीते वहीं कांग्रेस के सिर्फ 07 पार्षद जीते वार्ड 28 से कांग्रेस के बागी निर्दलीय अमित कुशवाहा उलट फेर करते हुवे विजय हासिल किया। प्रतिष्ठा की सीट बनी वार्ड नंबर 24 में पहली बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे शेंकी बग्गा ने कांग्रेस के शहर अध्यक्ष व पांच बार के पार्षद रहे कुलबीर सिंह छाबड़ा को हराया। वही वार्ड 27 में टिकट वितरण के बाद विरोध का सामना कर रहे भाजपा के राणू जैन ने कांग्रेस प्रत्याशियों को हराते हुए जीत हासिल की इस वार्ड में एक समाज वर्ग के लोगों ने राणू जैन को हराने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की बहुत कोशिश की जिससे कांग्रेस के प्रत्याशी प्रज्ञा गुप्ता को नुकसान उठाना पड़ा और वो 121 वोटो हार गई। वार्ड 38 से भाजपा से मनी भास्कर गुप्ता ने जीत हासिल की वार्ड 45 भाजपा से दुरेन्द्र साहू जीते वार्ड 37 से भाजपा से जैनम बैद जीते।
वार्डो से जीते प्रत्याशी
1- कांग्रेस
2- भाजपा
3- भाजपा
4- निर्दलीय
5- भाजपा
6- भाजपा
7- भाजप
8- भाजप
9- भाजपा
10- भाजपा
11- कांग्रेस
12- भाजपा
13- कांग्रेस
14- भाजपा
15- भाजापा
16- भाजपा
17- कांग्रेस
18- निर्दलीय
19- भाजपा
20- भाजापा
21- भाजपा
22- भाजपा
23- भाजपा
24- भाजपा
25- कांग्रेस
26- भाजपा
27- भाजपा
28- निर्दलीय
29- कांग्रेस
30- भाजपा
31- भाजपा
32-भाजपा
33- भाजपा
34- कांग्रेस
35- भाजपा
36- भाजपा
37- भाजपा
38-भाजपा
39-भाजपा
40-भाजपा
41-भाजपा
42-भाजपा
43-भाजपा
44-भाजपा
45- भाजपा
46- भाजपा
47- भाजपा
48- कांग्रेस
49- निर्दलीय
50- कांग्रेस
51- भाजपा

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, नहीं बढ़ेगा शराब का भाव , मंत्रिमंडल की बैठक लिया गया निर्णय

Bhuvan Patel

कवर्धा और सहसपुर लोहारा विकासखंड में मतदान शुरू, दिग्गज मैदान में

Bhuvan Patel

खाद की कालाबाजारी पर नकेल जरूरी :  किसानों को लूट रहे डिस्टिब्यूटर, कृषि विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!