BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जिला पंचायत सदस्य के लिए दीपा,उतरा , रामकुमार, राजेश्वरी सहित दिग्गजों की लगी है दांव ,सुबह 7 बजे से होगा मतदान 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कल द्वितीय चरण का मतदान होना है जिसके लिए दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव में लगी हुई हैं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 में 31 ग्राम पंचायतें हैं। यहां 39903 मतदाता और 77 मतदान केंद्र हैं। भारतीय जनता पार्टी से दीपा पप्पू धुर्वे, कांग्रेस से राधा ललित ध्रुव सहित 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। क्षेत्र क्रमांक-02 में 35 ग्राम पंचायतें, 43883 मतदाता और 81 मतदान केंद्र हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी से उतरा गोकुल साहू और कांग्रेस से अनुराधा राम गोपाल चंद्राकर सहित 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र क्रमांक- 3 में 31 ग्राम पंचायतें, 41913 मतदाता और 77 मतदान केंद्र हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी से रामकुमार भट्ट और कांग्रेस की ओर से सुधांश बघेल सहित 3 प्रत्याशी हैं। क्षेत्र क्रमांक में 33पंचायतें, 43159 मतदाता और 80 मतदान केंद्र हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजेश्वरी महेंद्र घृतलहरें और कांग्रेस से रेखा रामायण कुर्रे प्रत्याशी हैं। क्षेत्र क्रमांक-5 में 31 ग्राम पंचायतें, 4275 मतदाता और 81 मतदान केंद्र हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्णिमा मनीराम साहू, कांग्रेस से राधा नारद चंद्रवंशी सहित 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। क्षेत्र क्रमांक-6 में 37 ग्राम पंचायतें, 39569 मतदाता और 85 मतदान केंद्र हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से ललिता रूप सिंह धुर्वे और कांग्रेस से जगनी कामू बैगा सहित 4 प्रत्याशी हैं। क्षेत्र क्रमांक- 7 में 33 ग्राम पंचायतें, 41133 मतदाता और 85 मतदान केंद्र हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से गंगाबाई लोकचंद साहु और कांग्रेस से गीता राजू पटेल सहित 3 प्रत्याशी हैं। क्षेत्र क्रमांक- 8 में 37 ग्राम पंचायतें, 39430 मतदाता और 89 मतदान केंद्र हैं। । यहां कांग्रेस से प्रभाती मरकाम और भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार मेरावी सहित 3 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ब्लॉक में कुल 268 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इस चुनाव में कुल 3 लाख 31 हजार 65 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

Bhuvan Patel

“अब रेंगाखार में ही मिलेगा राजस्व समाधान, 20 अगस्त तक होंगे सभी मामलों का निपटारा : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा”

Bhuvan Patel

विभिन्न समस्याओं के लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने दिया आवेदन 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!