जिले में संचालित “समाधान सेल” लगातार प्रभावी साबित हो रही है। सेल के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना गिधौरी पुलिस ने “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मछली मार्केट के पीछे ग्राम गिधौरी में सट्टा-पट्टी लिखते हुए एक सटोरिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी बलराम केंवट (33 वर्ष), निवासी ग्राम गिधौरी से सट्टा-पट्टी एवं ₹1200 नगद बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 04(क) के तहत अपराध क्रमांक 226/2025 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
“समाधान सेल” की पहल से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से साझा करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।