BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा छत्तीसगढ़ बजट-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

छग बजट पर नपाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया-छत्तीसगढ़ को गति प्रदान करेगा बजट 2025

कवर्धा-छत्तीसगढ़ प्रदेश का यह बजट खुशहाल प्रदेश बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। आज बजट प्रस्तुत हुआ है छत्तीसगढ़ मंत्री ओ.पी.चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट इतिहास के पन्नों मेें स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जावेगा। छत्तीसगढ़ का यह बजट आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को रोजगार की दिशा पर आगे बढ़ने वाला बजट है,यह बजट छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधा को आगे ले जाने वाला बजट है, यह बजट छत्तीसगढ़ को सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने वाला बजट है।

मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना

नगरीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना लाना शहर के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा ,साथ ही साथ नगरी क्षेत्र में अधोसरंचना विकास हेतु 750 करोड़ प्रदान करना नगर के विकास के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। कवर्धा शहर में स्वास्थ्य की सुविधा को आगे बढ़ाने हेतु इस बजट में जिस प्रकार से एक नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति मिली है जो कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देगा ।


 

कर्मचारियों के हितों का पूर्ण ध्यान


इसी तरह ही कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए पटवारी को संसाधन भट्ट देना और साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के समस्त शासकीय कर्मचारी का मंहगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़ाकर अब 53 प्रतिशत कर दिया गया है इस घोषणा से छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए अत्यंत खुशी का बजट है।

छ.ग.बजट-बेरोजगारों के लिए आशा का किरण

छत्तीसगढ़ का बजट जो पेश किया है वह बेरोजगार युवाओं के लिए एक आशा की किरण जगाने वाला है बजट है, 20000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की घोषणा करना युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए महत्वपूर्ण होगा, साथ ही 12 नर्सिंग कॉलेज एवं 6 फिजियोथैरेपी कॉलेज खुलने से युवाओं को अनेक रोजगार के अवसर से मिलने वाले हैं। जो युवा पुलिस की तैयारी कर रहे हैं और सपना देख रहे हैं कि वो भी वर्दी की नौकरी करना चाहते उनके लिए छत्तीसगढ़ शासन एनएसजी के तहत पर एसएसजी का प्रावधान लाया गया है, तथा सीआईएसएफ के तर्ज पर SISF का गठन किया जायेगा जिससे आने वाले समय पर युवाओं शासकीय रोजगार मिल पायेगा इस बड़ी घोषणा से युवाओं में प्रसन्नता आई है। इसी तरह महतारी वंदन में 5500 करोड़ का प्रावधान करना एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसने हमारी बहनों को बहुत लाभ होगा।

Related posts

रानीदहरा वॉटरफॉल बना हादसों का गवाह: बाढ़ में बहा युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Bhuvan Patel

कवर्धा में स्वदेशी चेतना का उत्सव: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भव्य स्वदेशी मेला का शुभारंभ

Bhuvan Patel

नशामुक्त समाज की ओर बड़ा कदम: जिला प्रशासन की पहल से 181 युवाओं ने छोड़ा नशा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!