BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचार

जलाशय और नदी से अवैध जल दोहन पर कार्रवाई, कई पंप जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जल संसाधन विभाग ने शिवनाथ नदी और जलाशयों से अवैध रूप से पानी खींचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई पंप जब्त किए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रशेखर शिवहरे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत जल दोहन करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी गई है।
श्री शिवहरे ने समझाइश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में जलस्तर गिरने से कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा सकता है। उन्होंने किसानों और जल उपयोगकर्ताओं से अपील की कि वे रवि धान जैसी जल-गहन फसलों के बजाय कम पानी की फसलें उगाएं। इससे पीने और दैनिक जरूरतों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
जल संसाधन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार की निगरानी आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सहयोग करने और जल संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की है। अवैध जल दोहन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए निगरानी दलों को सक्रिय किया गया है, ताकि जल संकट को टाला जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र में चरवाहे पर जंगली जानवर का हमला, चरवाहा लापता—अभी नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि”

Bhuvan Patel

ईव्हीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में किया गया सील , सीसी टीवी और सुरक्षा जवानों द्वारा रखी जा रही निगरानी

Bhuvan Patel

टेलीग्राम पर बिटकॉइन निवेश का झांसा देकर ₹12.43 लाख की ठगी, सीकर से आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!