BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती पर किया नमन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती (8 मार्च 2025) पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  प्रखर राष्ट्रवादी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के रक्षक श्री दिलीप सिंह जूदेव जी का जीवन प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में घर वापसी अभियान एक ऐतिहासिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से जोड़ने का कार्य किया। वे जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के सशक्त प्रहरी थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में आदिवासी समाज को उनका गौरव और पहचान लौटाने के लिए अनवरत संघर्ष किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा के प्रतीक थे, जिन्होंने राष्ट्रवादी मूल्यों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य किया। उनकी दृढ़ता, निडरता और ओजस्वी नेतृत्व आज भी हम सभी को प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम सभी को दिलीप सिंह जूदेव जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने मूल सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजकर  राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए कार्य करने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पद, प्यार और पाप: महिला डॉक्टर के साथ धोखा, पीएचई SDO पर दुष्कर्म का मामला — कब होगी जवाबदेही तय?”

Bhuvan Patel

श्री राम लला और काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन मनोकामना पूरी होने जैसी : जिले के श्रद्धालु!!

Bhuvan Patel

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरण: स्वास्थ्य विभाग में दो सरकारी कर्मियों की राज्य मेडिकल बोर्ड से जांच के आदेश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!