BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील शराब गांजा पीकर कानून व्यवस्था बिगाडी तो होगी कारवाही

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कालू सलूजा पांडातराई
पांडातराई स्थानीय थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक की गई। आगामी 14 तारीख को शुक्रवार को होली त्यौहार और अभी चल रहे रमजान के पवित्र महीने के साथ शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर शांति व्यवस्था बनाने के लिए मंगलवार को पांडातराई थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक एसडीओपी अखिलेश कौशिक व थाना प्रभारी त्रिलोक प्रधान की उपस्थिति में हुआ एसडीओपी व थाना प्रभारी ने हिंदू व मुस्लिम दोनों समाज के लोगों से चर्चा करते हुए होली उत्सव आगामी सभी पर्व त्यौहार सद्भाव के साथ मनाने को लेकर चर्चा की बैठक में कहा गया की होली और ईद का पर्व दोनों समुदाय के लोग शांति के साथ बनाएं बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक के साथ सभी समुदाय के लोग उपस्थित हुए बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गई। पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। एसडीओपी अखिलेश कौशिक व थाना प्रभारी त्रिलोक प्रधान की संयुक्त बैठक में कहा गया कि होली का पर्व महान पर्व है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर के खुशी मानते हैं। कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो जेल भेज दिया जाएगा। होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्य चौक चौराहो और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा एसडीओपी कौशिक ने कहां की हुडदंगियों पर नजर रखी जाएगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अगर आप लोगों को कोई अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो आप लोग तत्काल पुलिस को सूचित करें बता दे की बैठक में उपस्थित जनों ने अपने सुझाव भी दिए प्रशासनिक अधिकारियों ने सुझाव को नोट करते हुए उन पर अमल करने के आश्वासन भी दिया

Related posts

चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई – आरोपी गिरफ्तार, आभूषण बरामद

Bhuvan Patel

शर्मनाक सौदा: कबीरधाम में बच्चों को नशे की लत में धकेलने वाले दो धंधेबाज़ गिरफ्तार

Bhuvan Patel

शिकायतों का तिहार बन गया भाजपा का सुशासन उत्सव” — गौतम शर्मा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!