BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

स्वर्णकार महिला मंडल ने सुधा वाटिका में मनाया जोरदार रंगोत्सव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। स्वर्णकार समाज महिला मंडल ने कवर्धा के सुधा वाटिका में होली मिलन के अवसर पर उल्लास के साथ रंग पर्व मनाया, महिलाओं ने एक दूसरे को बधाइयां और शुभकामनाएं दी।
स्वर्णकार समाज के महिला मंडल ने विगत दिनों सुधा वाटिका में एकत्रित होकर आपस में बड़े ही उल्लास के साथ होली खेली एवं रंग पर्व को यादगार बनाया। पहले तो महिलाओं ने वाटिका में बैठक आहूत किया जिसमें समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। महिला पदाधिकारियों ने समाज उत्थान तथा समाज की हर गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन करने एवं वृहत संख्या में महिलाओं की उपस्थिति पर जोर दिया बाद महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई तथा रंग ग़ुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम को यादगार बनाया।
इस अवसर पर महिला मंडल की समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related posts

मिशन शक्ति जिला महिला सशक्तिकरण के लिए साक्षात्कार 8 जनवरी को

Bhuvan Patel

जन्मदिन पर जनसेवा और आस्था के संग उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज रहेंगे व्यस्त

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले में रिश्वत और कमीशन खोरी जोरो पर , कार्यवाही का आभाव

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!