BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

गांजा सप्लायर तक पहुँची पुलिस — उड़ीसा निवासी तस्कर गिरफ्तार, NDPS प्रकरण में धारा 29 जोड़ी गई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
थाना चिल्फी पुलिस ने गांजा तस्करी के नेटवर्क की कड़ियों को तोड़ते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उड़ीसा के बलांगीर जिले के रहने वाले आरोपी सोनू चतुर्वेदी (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
थाना चिल्फी में दर्ज अप.क्र. 28/25 धारा 20(बी)(ii)(बी) NDPS एक्ट के तहत पहले ही आरोपियों सोनू उर्फ सूरज सिंह ठाकुर, राहुल ठाकुर, अमर खरे और अंकित पटेल से 10 किलो गांजा दो स्कूटी में ज़ब्त कर अपराध दर्ज किया गया था।
गहन पूछताछ और एंड-टू-एंड विवेचना में खुलासा हुआ कि जप्त गांजा आरोपी सोनू चतुर्वेदी से खरीदा गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन और डीएसपी श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर सतत निगरानी और गुप्त अनुसंधान किया गया।
इसी कड़ी में 23 अगस्त को आरोपी सोनू चतुर्वेदी को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 29 NDPS एक्ट (आपराधिक षड्यंत्र) भी जोड़ी गई है।
👉 पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाले चाहे जितने प्रभावशाली क्यों न हों, अब केवल वाहक ही नहीं, बल्कि सप्लायर और मास्टरमाइंड भी पुलिस के रडार पर हैं — और उनकी गिरफ्तारी तय है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ग्रामीण खुद तय करेंगे विकास की दिशा – 2 अक्टूबर को कबीरधाम में ग्राम सभा

Bhuvan Patel

सस्पेंशन में भी ‘ड्यूटी’ पर भेजा गया फॉरेस्ट गार्ड! सड़क हादसे में ललित यादव की मौत, कवर्धा वन विभाग कठघरे में

Bhuvan Patel

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने किया कवर्धा जिला न्यायालय का निरीक्षण, न्यायिक व्यवस्था में सुधार को दिए आवश्यक निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!