BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसमाचार

डॉक्टरों ने किया दुर्लभ ‘एब्डोमिनल प्रेग्नेंसी’ केस में सफल ऑपरेशन — 40 वर्षीय महिला और शिशु दोनों को मिला नया जीवन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 चिकित्सा जगत के लिए गर्व का क्षण — मेकाहारा रायपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की टीम ने असंभव को संभव कर दिखाया। अत्यंत दुर्लभ और जटिल स्थिति में 40 वर्षीय गर्भवती महिला की सफल डिलीवरी कर माँ और शिशु दोनों को नया जीवन दिया गया है।
यह मामला सेकेंडरी एब्डोमिनल प्रेग्नेंसी का है — जिसमें भ्रूण गर्भाशय में नहीं बल्कि पेट (एब्डोमिनल कैविटी) में विकसित हो रहा था। डॉक्टरों के अनुसार यह न केवल मध्य भारत का पहला बल्कि विश्व के अत्यंत दुर्लभ मामलों में से एक है।
इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली मेकाहारा की मल्टीडिसीप्लीनरी टीम में शामिल थे —
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डाॅ. ज्योति जायसवाल, डाॅ. रुचि किशोर गुप्ता, डाॅ. सुमा एक्का, डाॅ. नीलम सिंह, डाॅ. रुमी,एनेस्थीसिया विभाग से डाॅ. शशांक और डाॅ. अमृता,तथा जनरल सर्जरी विभाग से डाॅ. अमित अग्रवाल।
कई घंटे तक चले इस सर्जिकल चैलेंज में डॉक्टरों की टीम ने न सिर्फ माँ का जीवन बचाया, बल्कि पेट में विकसित हो रहे शिशु को भी सुरक्षित जन्म दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में मृत्यु दर अत्यधिक होती है, लेकिन मेकाहारा रायपुर की टीम ने चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के चिकित्सा क्षेत्र की क्षमता, विशेषज्ञता और समर्पण का प्रमाण बन गई है — जिसने पूरे देश में गर्व की अनुभूति कराई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खरहट्टा में सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने पहुंचे महेश

Bhuvan Patel

बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग है, जिससे युवा प्राप्त कर सकेंगे अपना लक्ष्य- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किश्त जारी की

Bhuvan Patel

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी दरिंदगी का जाल: नाबालिग से अनाचार करने वाली महिला गिरफ्तार, पोक्सो के तहत सीधी कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!