BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री  प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,  उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज सोमवार को कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान ग्राम सूरजपुरा में आयोजित सतचंडी महायज्ञ में श्रद्धाभाव से भाग लिया। उन्होंने यज्ञ वेदी की परिक्रमा करते हुए श्रीफल अर्पित किया और प्रदेश की समृद्धि, सुख-शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। 
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि सतचंडी महायज्ञ जैसे अनुष्ठान न केवल व्यक्तिगत बल्कि पूरे क्षेत्र के कल्याण के लिए होते हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है और आध्यात्मिक परंपराएं सुदृढ़ होती हैं।
ग्राम सूरजपुरा में आयोजित सतचंडी महायज्ञ में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे है और पूजन-अर्चन में भाग ले रहे है। वेदपाठी आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ की पावन आहुतियां समर्पित की गईं जा रही है। आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ 8 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संस्कृति और आध्यात्मिकता भारतीय समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन पावन परंपराओं को आत्मसात करें और आध्यात्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, किसानों की उन्नति, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यज्ञस्थल पर विशेष प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का स्वागत किया और उनके आगमन को शुभ एवं प्रेरणादायक बताया।इस अवसर पर गणमान्य प्रतिनिधि एवं सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सुषमा बघेल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, सेवा पखवाड़ा दिवस पर कवर्धा जनपद पंचायत में शिविर आयोजित

Bhuvan Patel

रायसेन में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलं: स्कूल, कॉलेज और छात्रावास की बाउंड्रीवॉल तक को नहीं छोड़ा, कब्जा कर किराए पर दी दुकानें

cradmin

रामबिलास चन्द्रवंशी बने अध्यक्ष, अर्जुन वर्मा उपाध्यक्ष, राजीव चन्द्रवंशी को सचिव पद की जिम्मेदारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!