

. ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले एक बड़े अंतरराजयीय क्रिकेट सट्टा गिरोह का बलौदाबाजार पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपए के आईपीएल क्रिकेट सट्टे का खुलासा हुआ है। पुलिस टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह ऑनलाइन क्रिकेट लोगिन आईडी से क्रिकेट सट्टा खिला रहा था।
