BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सूदखोरी का साम्राज्य ढहा— महिला सूदखोर अमीना ताज और साथी राकेश साहू गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
50 हजार का कर्ज बना 6 लाख का बोझ, ब्लैंक चेक से ब्लैकमेलिंग का खेल उजागर
कवर्धा।
कबीरधाम पुलिस ने सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के गोरखधंधे का बड़ा खुलासा करते हुए महिला सूदखोर अमीना ताज और उसके सहयोगी राकेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लंबे समय से जरूरतमंदों को कर्ज के नाम पर लूटते, ब्याज के जाल में फंसाकर धमकी और ब्लैकमेलिंग करते थे।
पीड़ितों के अनुसार, मात्र 50 हजार रुपये का कर्ज अमीना ताज ने वसूली की जालसाजी से 6 लाख रुपये का बना दिया। रकम चुकाने के बाद भी ब्लैंक चेक लेकर वह लगातार धमकी देती रही। उसका सहयोगी राकेश साहू घर-घर जाकर जबरन वसूली, गाली-गलौज और मारपीट करता था।
हाल ही में वायरल हुए एक ऑडियो में अमीना ताज एक पीड़ित को धमकाते हुए साफ कहती है— “अगर कोई मेरे खिलाफ थाना में आवेदन देगा तो FIR तो दूर, उसका आवेदन तक दर्ज नहीं होगा।” लेकिन इसी झूठी ‘ऊपर तक पहुंच’ की पोल अब कबीरधाम पुलिस ने खोल दी है।
पुलिस की कार्रवाई में घर और दफ्तर से ब्लैंक चेक, उधारी के रजिस्टर और लेन-देन के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच से ही सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का बड़ा नेटवर्क सामने आया है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन और एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल तथा डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली की टीम ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी महेश प्रधान और टीम के अन्य अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।
कबीरधाम पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी सूदखोर या अपराधी की यह धमकी कि “पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती” पूरी तरह निराधार है। हर शिकायत दर्ज की जाएगी और हर अपराधी को जेल भेजा जाएगा।
साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कभी भी निजी सूदखोरों से कर्ज न लें। ऋण की आवश्यकता हो तो केवल अधिकृत बैंक और सहकारी संस्थाओं से ही ऋण लें। जिले में सक्रिय अन्य सूदखोरों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, और ठोस सबूत मिलते ही उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महिलाओं की आत्मनिर्भरता और बेटियों के सुनहरे भविष्य का आधार बनी महतारी वंदन योजना

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पंजीयन जारी

Bhuvan Patel

जिला चिकित्सालय कबिरधाम में सर्पदंश मरीजों का हो रहा बेहतर इलाज , चलाया जा रहा जागरुकता अभियान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!