BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

नेशनल हेराल्ड मामले में न्यायिक फैसले के बाद कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कवर्धा भाजपा कार्यालय का घेराव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। नेशनल हेराल्ड मामले में आए न्यायिक निर्णय के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय, कवर्धा का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल ने किया। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नेता जोश और एकजुटता के साथ शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए श्री नवीन जायसवाल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण में आया फैसला भाजपा द्वारा रचे गए झूठे षड्यंत्र की हार है और यह सिद्ध करता है कि सत्य को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस न झुकेगी और न डरेगी।
पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, पूर्व मंडी अध्यक्ष लालजी चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी एवं अन्य वक्ताओं ने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनता के मुद्दों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से हुए इस घेराव प्रदर्शन में नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यह आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है और कांग्रेस पार्टी भाजपा की तानाशाही व बदले की राजनीति के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ग्राम कोहड़िया में टमाटर चोरी के प्रयास में पिता-पुत्र की बिजली करंट से मौत, खेत मालिक गिरफ्तार

Bhuvan Patel

जिला मिशन प्रबंधक पर महिलाओं को मानसिक उत्पीड़न और नौकरी से निकालने की धमकी का आरोप, जांच के आदेश

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयास से पंचायत कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!