BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: कवर्धा पुलिस की दबिश में दो सटोरिए गिरफ्तार, नगद ₹35,850 व मोबाइल जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा के तकनीकी सहयोग से थाना कवर्धा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आईपीएल सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है।
गोपनीय सूचना के आधार पर रायपुर-राजनांदगांव बायपास तिराहा, कवर्धा में दबिश दी गई, जहाँ राहुल साहू एवं प्रताप साहू नामक दो युवक सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस ने मौके से ₹35,850 नगद एवं दो एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किए हैं, जिनमें आईपीएल सट्टा से संबंधित डिजिटल साक्ष्य पाए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
1. राहुल साहू, पिता – संतोष साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी – वार्ड क्र. 24, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, रायपुर रोड, कवर्धा
2. प्रताप साहू, पिता – बंशी लाल साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी – वार्ड क्र. 25, घोटिया रोड, जुनवानी चौक, कवर्धा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहे थे। दोनों के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध क्रमांक 147/2025 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही धारा 170 BNSS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर दोनों को एसडीएम न्यायालय कवर्धा में पेश किया गया।
कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण:
थाना कवर्धा से सहायक उप निरीक्षक बंदे सिंह मेरावी
साइबर सेल से एएसआई संजीव तिवारी, प्रआर चुम्मन साहू
आरक्षक संदीप शुक्ला, नारायण पटेल, लेखा चंद्रवंशी, नरेंद्र चंद्रवंशी, अजयकांत तिवारी
तकनीकी स्टाफ की भूमिका भी रही सराहनीय
कवर्धा पुलिस की यह कार्रवाई सट्टा कारोबार पर सख्त नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नरेगा नियमों की खुली अवहेलना! भाटापारा में तकनीकी सहायकों से गैर-नरेगा कार्य, कलेक्टर की जवाबदेही तय

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ बनेगा देश की एआई क्रांति का अगुवा: नवा रायपुर में 1000 करोड़ के एआई डाटा सेंटर की नींव रखी गई

Bhuvan Patel

आस्था केंद्र गिरौदपुरी धाम में लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!