BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस की सफलता: हत्या के प्रयास में फरार आरोपी अविनाश शर्मा गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर वर्ष 2022 से हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी अविनाश शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्रकरण 16 मई 2022 का है, जब प्रार्थी हमीद खान ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र समीर और शमीद खान पर लक्की पाठक, महेश साहू, अविनाश शर्मा और सानो उर्फ सुमित पतरस ने चाकू और लोहे के रॉड से हमला किया था। आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज कर बाद में धारा 307 (हत्या का प्रयास) जोड़ी गई।
इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे और उनके विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। वहीं आरोपी अविनाश शर्मा फरार था, जिसकी तलाश लगातार जारी थी। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14 अप्रैल 2025 को घुठेरा नवागांव रोड स्थित शराब भट्ठी के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गांधी मैदान में हुआ भव्य होली मिलन समारोह , विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Bhuvan Patel

सतनाम धुनी में उमड़ा जनसैलाब: आस्था और विकास का संगम, जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल ने सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान

Bhuvan Patel

शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ एनएसयूआई का मोर्चा, जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र बिना मान्यता स्कूल, फीस में मनमानी और ड्रेस की जबरदस्ती पर कार्यवाही की मांग, नहीं हुई सुनवाई तो होगा उग्र आंदोलन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!