BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: 17 अप्रैल से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख़्त कार्रवाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा शहर की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव, अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कबीरधाम पुलिस और नगर पालिका द्वारा संयुक्त अभियान की शुरुआत की गई है। यह विशेष कार्रवाई 17 अप्रैल 2025 (गुरुवार) से सख़्ती के साथ लागू की जाएगी।
शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण और ग्राहकों द्वारा दुकानों के सामने मनमर्जी से वाहन खड़ा करने की वजह से लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती जा रही है। इस समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में नगर पालिका, आरटीओ और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर विस्तृत योजना तैयार की गई।
क्या हुई पहल?
15 और 16 अप्रैल को पुलिस और नगर पालिका की टीमों द्वारा दुकानदारों, ठेला संचालकों और व्यवसायियों को समझाइश दी गई कि वे सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से बचें। यह चेतावनी अभियान अब समाप्त हो रहा है।
17 अप्रैल से शुरू होगी यह सख़्त कार्रवाई:
सार्वजनिक सड़कों पर खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों को जब्त किया जाएगा या भारी चालान लगाया जाएगा।
दुकानों के सामने रखे अवैध स्टैंड, गुमटी, निर्माण सामग्री आदि को हटाया जाएगा।
बार-बार चेतावनी के बावजूद उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।
निगरानी और नेतृत्व:
यह अभियान एएसपी श्री पुष्पेन्द्र बघेल, एसडीओपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, यातायात प्रभारी श्री अजयकांत तिवारी, थाना प्रभारी श्री लालजी सिन्हा और नगर पालिका अधिकारियों की देखरेख में संचालित होगा।
पुलिस की अपील:
कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अतिक्रमण से बचें और शहर को सुचारु रूप से चलने में प्रशासन का सहयोग करें।
जो भी व्यक्ति या व्यापारी सड़क को निजी संपत्ति समझकर ट्रैफिक बाधित करेगा, उसके खिलाफ अब कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह अभियान शहर की व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ एक सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यातायात प्रणाली की दिशा में उठाया गया आवश्यक कदम है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सिमगा CHC पेंशन उगाही पर मंत्री का सख्त अल्टीमेटम: तत्काल जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई; BJP गुटबाजी के आरोप खारिज

Bhuvan Patel

मनमानी : जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन सड़को पर गुणवत्ता दरकिनार, बैगा जनजातियों के खेत की खुदाई से बन रहा सड़क

Bhuvan Patel

बड़ी कार्रवाई: 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, EOW का फंदा कस गया!

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!