BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

अवैध बोर खनन पर प्रशासन का शिकंजा, कसडोल में जब्त हुआ बोर वाहन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के सख्त निर्देशों के तहत जिले में अवैध बोर खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड कसडोल के ग्राम निठौरा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बिना अनुमति संचालित बोर खनन को बंद कराया और संबंधित वाहन को जब्त कर लिया।
एसडीएम गिरौद आर. आर. दुबे की उपस्थिति में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि ग्रामवासी परमानन्द द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के बोर खनन कराया जा रहा था। इसे तुरंत बंद कराते हुए वाहन को कब्जे में लिया गया।
एसडीएम दुबे ने जानकारी दी कि ग्राम निठौरा में पेयजल व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए पीएचई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार निवेश कोरेटी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गोंड़ समाज सेवा समिति में 16.42 लाख का गबन, पूर्व पदाधिकारियों पर FIR समाज के चंदे और आय को निजी खातों में रखने का आरोप, ऑडिट नहीं कराए जाने पर विवाद

Bhuvan Patel

हौसला बुलंद : चावल गबन करने वाले आधिकारी के पत्रों का जवाब देना नही समझते उचित

Bhuvan Patel

बलरामपुर : कलेक्टरेट परिसर में ईवीएम का किया गया प्रदर्शन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!