BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

तीसरी पत्नी की संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप: पति पर हत्या का आरोप, थाने का घेराव

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले के ग्राम लिम्हाटोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आग में झुलसने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पवन बाई के रूप में हुई है, जो सुरेश की तीसरी पत्नी थी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। सैकड़ों ग्रामीणों ने डौंडी थाना पहुंचकर पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए घेराव किया और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पवन बाई मिट्टी तेल से बुरी तरह झुलस गई थी। गंभीर स्थिति में उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पति सुरेश ने ही उसे मिट्टी तेल डालकर जलाया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सुरेश अपनी पत्नी को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसकी पहली दो पत्नियां भी मारपीट से तंग आकर उसे छोड़ चुकी हैं। बावजूद इसके, उसने पवन बाई को भी नहीं बख्शा और उसे भी यातनाएं दीं।
मृतिका पवन बाई के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटी की उम्र महज 6 साल और बेटे की उम्र 3 साल है। अब इन मासूमों के सिर से मां का साया उठ चुका है।
पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी पति को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मृतका के बच्चों को न्याय मिले।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वन विभाग लकड़ी तस्करो पर नही भेड़ बकरी चरवाहों पर की बड़ी कार्यवाही

Bhuvan Patel

उत्कृष्ट विधायक के गृह ग्राम में दरकता विकास! भावना बोहरा की विकास सोच पर अफसरों की दरारें भारी

Bhuvan Patel

कागजों में सख्ती, जमीन पर ढील? राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर की समीक्षा फिर औपचारिकता बनकर रह गई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!