BP NEWS CG
Breaking Newsबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बड़ी कार्रवाई: 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, EOW का फंदा कस गया!

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पसान थाना जिला कोरबा क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में तैनात पटवारी सुल्तान सिंह बंजारे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब पटवारी ने एक किसान से 10 हजार रुपये की घूस ली।
दरअसल, किसान समर सिंह अपनी जमीन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन दर्ज करवाना चाहता था, लेकिन पटवारी ने इसके लिए 10 हजार रुपये की अवैध मांग की। किसान ने इसकी शिकायत सीधे EOW से कर दी, जिसके बाद एक सुनियोजित जाल बिछाया गया।
EOW की टीम ने तय योजना के तहत जैसे ही पटवारी ने रिश्वत ली, मौके पर ही उसे धर दबोचा। अब आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों में भी खौफ का माहौल बन गया है। यह घटना भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मनरेगा के कार्यों में बड़ी गड़बड़ी , मजदूरों के हाजरी के अनुसार काम नही दुकान में बैठकर भरते है हाजरी

Bhuvan Patel

आबकारी निरीक्षक गीता साहू समेत तीन अधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप – दुकानदारों से रोजाना 1000 रुपये लेने का आरोप, न देने पर धमकी

Bhuvan Patel

पंडरिया में कांग्रेस और भाजपा दोनों को छोड़ नोटा में हो सकता हैं मतदान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!