BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत: बोड़ला विकासखंड के 895 किसानों को 61 लाख रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से बोड़ला विकासखंड के किसानों को बड़ी राहत मिली है। विगत दिनों ओला वृष्टि के कारण चना फसल को हुए व्यापक नुकसान की भरपाई हेतु 895 किसानों को आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत कुल 61 लाख 1 हजार 250 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। यह राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई है।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू ने ग्राम कांपा, तारों, टुकड़ा ढोंगईटोला प्लांट और खैरबाना कला के किसानों की समस्याओं से उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया था। किसानों की व्यथा को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लिया तथा मुआवजा स्वीकृत कर राहत राशि उपलब्ध करवाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरबाना कला के 215 किसानों को 29 लाख 57 हजार 669 रुपए, ग्राम तारों के 188 किसानों को 9 लाख 72 हजार 146 रुपए, ग्राम ढोंगईटोला प्लांट के 124 किसानों को 6 लाख 44 हजार 986 रुपए और ग्राम कांपा के 368 किसानों को 15 लाख 26 हजार 449 रुपए की सहायता राशि वितरित की गई है। इससे किसानों को त्वरित आर्थिक राहत मिली है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के दुख-दर्द को समझती है और उनकी हर समस्या के निराकरण के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी किसानों के हितों की रक्षा हेतु सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करती रहेगी।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर राहत राशि मिलने से किसानों का सरकार पर विश्वास और अधिक दृढ़ हुआ है।
किसानों ने जताया आभार
क्षेत्र के किसानों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए त्वरित राहत कार्य के लिए धन्यवाद दिया है। किसानों ने आशा व्यक्त की है कि सरकार भविष्य में भी इसी तरह संवेदनशीलता के साथ उनके हितों की रक्षा करती रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में विकास बनाम हिंदुत्व के मुद्दे , किसे पसंद करेगी मतदाता

Bhuvan Patel

धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर पर एफआईआर दर्ज

Bhuvan Patel

गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कबीरधाम जिले में तेजी से हो रहा गौ अभ्यारण्य का निर्माण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!