BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

शिकायत पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई, पीडीएस दुकान संचालक को हटाने के निर्देश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
684 हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, समाधान शिविर में स्वास्थ्य जांच से लेकर सामग्री वितरण तक
बलौदाबाजार,
सुशासन तिहार के अंतर्गत बुधवार को बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित समाधान शिविरों में प्रशासन ने एक बार फिर तत्परता और जवाबदेही का परिचय दिया। इस अवसर पर कुल 6 स्थानों पर शिविरों का आयोजन हुआ, जिसमें 684 हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत कोहरौद में आयोजित शिविर में पहुंचे कलेक्टर दीपक सोनी ने पीडीएस दुकान संचालक के विरुद्ध शिकायत पर त्वरित संज्ञान लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संचालक निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शक्कर बेच रहा है। कलेक्टर ने खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को तत्काल जांच कर पीडीएस संचालक को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने समय पर राशन दुकान खोलने और पात्रतानुसार सभी को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने को भी कहा।

जनहित में निर्णय, जनसेवा में शिविर
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा 17701 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 17318 मांग से और 383 शिकायतों से संबंधित थे। समाधान शिविरों में इनका निराकरण कर हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया गया।
कलेक्टर ने इस अवसर पर जल संचयन की शपथ दिलाते हुए “मोर गांव मोर पानी” अभियान के अंतर्गत नलकूपों के पास सोखता गड्ढा और घरों में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध
समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जांच शिविर लगाया गया, जहां चिकित्सकों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां प्रदान कीं। साथ ही, पशु चिकित्सा विभाग ने मोबाइल यूनिट के माध्यम से मवेशियों का इलाज भी किया।
हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ
शिविरों में हितग्राहियों को निम्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया:
राशन कार्ड – 80
जॉब कार्ड – 74
प्रधानमंत्री आवास योजना – 35
आयुष्मान कार्ड – 26
पीएम किसान निधि – 25
शौचालय निर्माण – 4
स्वामित्व पट्टा – 55
पौधा वितरण – 50
पेंशन – 11
बीज वितरण – 28
सहित अनेक योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र एवं सामग्री वितरित की गई।
जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव ने कहा कि समाधान शिविरों से जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान हो रहा है। इससे यह भी ज्ञात होता है कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है या नहीं।
इस मौके पर एसडीएम अमित गुप्ता, जनपद सदस्य कालिंदी सोनकर, शिव वर्मा, अनुपम बाजपेयी, सरपंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जामुनपानी पंचायत में 20 लाख की लागत से बन रहा नया पंचायत भवन अधूरा, निर्माण में देरी और खर्च पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं: भाटापारा यातायात की सख्ती, 4 चालकों पर ₹55,000 का जुर्माना

Bhuvan Patel

गुरु घासीदास जयंती पर शुष्क दिवस की खुलेआम अवहेलना — कबीरधाम में आबकारी का बड़ा एक्शन, तीन तस्कर गिरफ्तार, अवैध शराब जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!