BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गुलाब डड़सेना को मिली पदोन्नति, बने सहायक संचालक – जनसंपर्क विभाग में चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर चार सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को सहायक संचालक के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत अधिकारियों में कबीरधाम जिले में कार्यरत श्री गुलाब कुमार डड़सेना प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिन्होंने पदोन्नति उपरांत जिला जनसंपर्क कार्यालय, कबीरधाम में सहायक संचालक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री कमलेश कुमार साहू, श्री रमेश भार्गव, श्रीमती रीनू ठाकुर और श्री गुलाब कुमार डड़सेना को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (56100 – 177500 रुपये) में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश 08 अप्रैल 2025 की विभागीय समिति की अनुशंसा के आधार पर 22 मई को मंत्रालय, महानदी भवन से जारी किया गया।
श्री डड़सेना को उनके सौम्य और संवादपरक व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। मीडिया प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ उनका समन्वय हमेशा सौहार्दपूर्ण रहा है। पदोन्नति की खबर मिलते ही जिले में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पत्रकार संगठनों ने श्री डड़सेना के कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पारदर्शिता, संवाद और अनुशासन को सदैव प्राथमिकता दी है। लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में उनकी सक्रिय भूमिका और योगदान के लिए उन्हें कई बार प्रशासनिक सम्मान भी मिल चुका है।
विभागीय आदेशानुसार, सभी पदोन्नत अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कलयुगी बेटे का खौफनाक कारनामा – मां पर हंसिया से किया प्राणघातक हमला, गिरफ्तार

Bhuvan Patel

फर्जी यूनियन अध्यक्ष बनकर अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में चक्का जाम! श्रमिकों को धमकाकर वसूली, संगठित अपराध में आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

तरेगांव क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व हुए हत्या का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!